India vs England 3rd Odi Match Highlights: रोहित के शतक पर भारी पड़ी सैम करन की घातक गेंदबाजी

India vs England 3rd Odi Match Result: इंडिया और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया जहां पर इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट (141), जैकब बेथल (91), जो रूट (74*) और जोस बटलर (41*) के दम पर एक पहाड़ जैसा 387 रन का टारगेट खड़ा कर दिया। जवाब में 388 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (138), शुभमन गिल (77) और विराट कोहली (74) की शानदार पारियों के बावजूद मिडिल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन के कारण 27 रन से मुकाबला गंवा दिया। ओर इंग्लैंड ने यह मुकाबला 27 रनो से जीत लिया और इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है 
India vs England 3rd ODI

India vs England 3rd ODI: Duckett और Bethell की 192 रन की साझेदारी

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया के फास्ट बॉलर्स को ध्यान से खेला और एक - एक रन जोड़कर सांझेदारी को मज़बूत करना शुरू किया ओर बाद दोनों ही बल्लेबाज बेन डकेट और जैकब बेथल ने भारतीय बॉलर्स की धुनाई की। बेन डकेट और जैकब बेथल दोनों ने पहले विकेट के लिए 181 गेंदों में 192 रन जोड़े और अपनी टीम को एक मज़बूत शुरुआत दी।
जैकब बेथल को 31वे ओवर की पहली गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने 91 रन के स्कोर पर आउट किया उस वक़्त इंग्लैंड की टीम 192 रन बना चुकी थी। वहीं दूसरा विकेट बेन डकेट का 44वे ओवर की तीसरी बॉल पर गिरा। बेन डकेट 135 बॉल में 141 रन बनाकर प्रिंस यादव का शिकार बने लेकिन तब तक बहुत लेट हो चुकी थी ओर बेन डकेट अपना काम कर चुके थे। बेन डकेट और जो रूट ने दूसरे विकेट के लिए 80 गेंद में 101 रन जोड़े।

Joe Root और Jos Buttler ने अंतिम ओवरों में मचाया तूफान

इंग्लैंड को एक मज़बूत शुरुआत मिलने के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अंतिम ओवरों में इंडिया के बॉलर्स की जमकर धुलाई की जहां पर इंग्लैंड की तरफ से 4th विकेट के लिए 20 बॉल में तेज तर्रार 63 रन जोड़े गए। जिसमें जो रूट 48 गेंद में नाबाद 74 रन बनाए और जोस बटलर ने 13 गेंद में नाबाद 41 रनों की पारी खेली।

India vs England 3rd Odi (England Batting Scorecard)


Batter R B 4s 6s SR
Ben Duckett
c&b Yadav
141 135 18 1 104.44
Jacob Bethell
c Sharma b Krishna
91 93 11 2 97.85
Joe Root
Not out
74 48 9 0 154.17
Harry Brook (c)
c Kohli b Krishna
14 12 0 0 116.67
Jos Buttler (wk)
Not out
41 13 4 3 315.38

Total: 387-3 (50.0 Overs) 


India vs England 3rd Odi (India Bowling Scorecard)


Bowler O M R W Eco
Arshdeep Singh 10.0 0 72 0 7.20
Prasidh Krishna 10.0 2 69 2 6.90
Prince Yadav 10.0 0 79 1 7.90
Gurnoor Brar 10.0 0 97 0 9.70
Axar Patel 10.0 0 61 0 6.10

Rohit Sharma और Shubman Gill ने पहले विकेट के लिए जोड़े 147 रन

टीम इंडिया की तरफ से 388 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरे शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने टीम को एक धमाकेदार ओर मजबूत शुरुआत दी। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 146 गेंदों में 147 रन की साझेदारी की। शुभमन गिल 25वे ओवर की दूसरी बॉल पर 84 गेंद में 77 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार बने। शुभमन गिल भले ही अपने शतक से चूक गए होंगे लेकिन उन्होंने अपना काम ओर टीम में अपना रोल बखूबी निभाया है।

Rohit Sharma और Virat Kohli ने दूसरे विकेट के लिए जोड़े 113 रन

शुभमन गिल का विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा का साथ निभाने आये विराट कोहली ने भी अपना दायित्व समझा और एक मज़बूत पार्टनरशिप खड़ी की रोहित शर्मा के साथ मिलकर वहीं रोहित शर्मा ने भी इस विकेट के बाद रन गति को धीरे नहीं होने दिया और अपना शतक पूरा किया।
रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने मिलकर 86 गेंद में 113 रनो की पार्टनरशिप बना दी जिसके कारण टीम इंडिया जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया। जिसके बाद रोहित शर्मा 39वे ओवर की चौथी बॉल पर 110 गेंद में 138 रन बनाकर जैकब बेथल का शिकार बने।

टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ाया, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर सस्ते में लौटे।

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी बिखरती नजर आई। 44वा ओवर लेकर आए सैम करण ने एक ही ओवर मे पहले ईशान किशन 14 रन बनाकर आउट हुए, फिर श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। फिर इसके बाद सैम करन ने 46वे ओवर मे 60 गेंदों में 74 रन बनाने वाले विराट कोहली का विकेट लेकर भारत को बड़ा झटका दिया। वहीं केएल राहुल भी 8 गेंदों में 12 रन बनाकर चलते बने। केएल राहुल 47वे ओवर मे जोफरा आर्चर के शिकार बने। ओर फिर कोई भी खिलाड़ी ज्यादा खास कुछ कर नहीं पाए ओर टीम इंडिया की इतनी शानदार शुरुआत मिलने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा।

India vs England 3rd Odi (India Batting Scorecard)


Batter R B 4s 6s SR
Rohit Sharma
b Bethell
138 110 17 5 125.45
Shubman Gill (c)
lbw b Rashid
77 84 10 1 91.67
Virat Kohli
c Brook b Curran
74 60 4 3 123.33
Ishan Kishan (wk)
c Ahmed b Curran
14 12 1 0 116.67
Shreyas Iyer
c Ahmed b Curran
0 3 0 0 0.00
KL Rahul
b Archer
12 8 2 0 150.00
Axar Patel
c Jacks b Curran
2 3 0 0 66.67
Gurnoor Brar
Not out
18 13 1 1 138.46
Arshdeep Singh
 Not out
15 6 3 0 250.00

India vs England 3rd Odi (England Bowling Scorecard)



Bowler O M R W Eco
Jofra Archer 10.0 0 63 1 6.30
Gus Atkinson 6.0 0 24 0 4.00
Josh Tongue 5.0 1 43 0 8.60
Sam Curran 10.0 0 75 4 7.50
Adil Rashid 8.0 0 64 1 8.00
Will Jacks 4.0 0 38 0 9.50
Jacob Bethell 7.0 0 49 1 7.00
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। 388 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की, लेकिन मिडिल ऑर्डर के लगातार विकेट गिरने से टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। इंग्लैंड की ओर से सैम करन की गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई।

Player of the Match: जैकब बेथल — 91(93) रन, 1 विकेट (7.0 ओवर में 49 रन)

Player of the Series: जो रूट (Joe Root)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ