Ind vs Zim: हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच 3 T20 मैचों की सीरीज का पहला T20 मुकाबला खेला गया जहां पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को पहली जीत मिली है भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को पहले टी20 मैच में 7 विकेट से हरा दिया है इस जीत के साथ 3 T20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त ले ली है।भारतीय टीम को 7 T20 मैचों के बाद पहली जीत मिल गई है इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम 125 रन ही बना सकी।जवाब में टीम इंडिया ने 13.2 ओवरों में ही 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
अभिषेक शर्मा हुए फ्लॉप (1 रन)
126 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। इस पारी का आगाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने किया लेकिन अभिषेक इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और 8 गेंद पर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने पवेलियन भेजा, लेकिन फिर उसके बाद अपना चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने ईशान किशन के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और टीम इंडिया को एक मज़बूत पार्टनरशिप खड़ी करके दी।
वैभव सूर्यवंशी का धमाका: 18 गेंदों में जड़ी फिफ्टी
अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 18 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक जड़ा दिया। वो टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने लेकिन वैभव अर्धशतक लगाकर आउट हो गए। उन्हें रिचर्ड नगारवा ने पवेलियन भेजा वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
ईशान किशन ने बनाए 35 रन
वैभव के आउट होने के बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 46 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज़ तक पहुँचाया। हालाँकि, इसी बीच ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने ईशान किशन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। ईशान ने 24 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रनों की तेज़ तर्रार पारी खेली।
जिम्बाब्वे की पारी का हाल
जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना सकी।
- प्रमुख बल्लेबाज: वेस्ली मधेवेरे (38 रन), रयान बर्ल (36 रन), तादिवानाशे मारुमनी (27* रन) और बेन करन (10 रन)। इन चार खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
- भारतीय गेंदबाज: मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि शिवम दुबे और रवि बिश्नोई के खाते में 1-1 विकेट आया।

0 टिप्पणियाँ