IND vs ENG 1st ODI 2026: कल खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड पहला वनडे, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग!

 भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज खत्म हो गई है जहां पर टीम इंडिया को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अब दोनों ही टीम एक नये सिरे से एक नए फॉर्मेट में भिड़ने को तैयार है जहां पर दोनों टीमों को 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलनी है वहीं टीम इंडिया के पास मौका है कुछ पुराने ओर अनुभवी चेहरों के साथ T20 सीरीज में मिली हार का बदला लेने का। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो रही हैं यह दोनों दिग्गज खिलाड़ी अब सिर्फ वनडे में ही दिखाई देते है ऐसे मै पूरी सीरीज मै उनके फैंस को उनसे बहुत उम्मीद है अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से इन दोनों की टीम मै जगह भी दाव पर लगी है।

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला एकदिवसीय मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। जसप्रीत बुमराह भी 31 महीने बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करने को तैयार हैं। उन्होंने आखिरी वनडे इंटरनेशनल 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच 2026 का थंबनेल जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और जोस बटलर दिखाई दे रहे हैं, और नीचे प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ा टेक्स्ट लिखा है।
IND vs ENG 1st ODI: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मुकाबले की सभी बड़ी जानकारियां।

IND vs ENG 1st ODI Match Date, Time & Venue

  • तारीख: 14 जुलाई 2026 (मंगलवार)
  • समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से (टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा)
  • स्थान: एजबेस्टन, बर्मिंघम

सीनियर खिलाड़ियों की वापसी से मजबूत हुई टीम इंडिया

इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो रही है। वहीं जसप्रीत बुमराह भी 31 महीने बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करने को तैयार हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह काफी समय से ब्रेक पर थे और अब वह वन सीरीज में खेलने जा रहे है तो फैंस को उम्मीद है कि टी20 में मिली हार का बदला वनडे में लिया जाएगा। इन तीनों का टीम में आना टीम को काफी मजबूती देगा ।

IND vs ENG 1st ODI Live Streaming: कहाँ देखें लाइव मैच?

टीवी पर: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है
मोबाइल पर: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (Predicted Playing 11)

भारत की संभावित प्लेइंग-11:-

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11:-

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल राशिद।

इंडिया बनाम इंग्लैंड पहला वनडे एजबेस्टन की पिच रिपोर्ट 

बर्मिंघम के एजबेस्टन की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। शुरुआत में सख्त सतह और अच्छी उछाल के कारण तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलती है, लेकिन यदि बल्लेबाज शुरुआती चुनौती पार कर लें तो वे बड़े शॉट खेलकर बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होने लगती है, जिससे स्पिनरों और गति में बदलाव (स्लोवर गेंद) करने वाले तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है, खासकर अंतिम ओवरों में। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के पास बड़ा स्कोर बनाने का अच्छा मौका रहता है, जैसा कि मई 2025 में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 400 रन बनाकर दिखाया था।

भारत की फुल वनडे स्क्वाड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा।
नोट:- इस सीरीज से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा (हैमस्ट्रिंग ग्रेड 1) और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (हैमस्ट्रिंग ग्रेड 2) चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को स्क्वाड में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड की फुल वनडे स्क्वाड

बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद।

IND vs ENG 1st ODI 2026: Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच कब और कहाँ खेला जाएगा?

उत्तर: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) को बर्मिंघम के एजबेस्टन (Edgbaston) क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

Q2. IND vs ENG पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा?

उत्तर: यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि मैच का टॉस दोपहर 3:00 बजे किया जाएगा।

Q3. भारत में India vs England 1st ODI मैच का लाइव टेलीकास्ट किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?

उत्तर: भारत में इस सीरीज के टीवी प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास हैं। आप सोनी स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर लाइव मैच देख सकते हैं।

Q4. मोबाइल पर IND vs ENG 1st ODI की लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर उपलब्ध होगी?

उत्तर: मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखी जा रहा सकती है।

Q5. क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं?

उत्तर: हाँ, टी20 सीरीज से आराम मिलने के बाद कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज सीनियर खिलाड़ियों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी हो चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ