New Delhi, July 20, 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मैचों के व्यावसायिक अधिकारों को लेकर एक और बड़ा फैसला लिया है। Title Sponsor के बाद, अब बीसीसीआई ने आगामी BCCI इवेंट्स के लिए Associate Partner Rights (एसोसिएट पार्टनर राइट्स) के लिए 'रिक्वेस्ट फॉर कोटेशन' (RFQ) जारी कर दिया है।
क्रिकेट बोर्ड ने एक मीडिया एडवाइजरी जारी कर इच्छुक और प्रतिष्ठित कंपनियों से अपनी बोलियां और कोटेशन जमा करने का आग्रह किया है।
RFQ से जुड़ी महत्वपूर्ण समय-सीमा (Key Timelines)
बीसीसीआई ने एसोसिएट पार्टनरशिप की बिडिंग प्रोसेस के लिए निम्नलिखित तारीखें तय की हैं:
- RFQ जारी होने की तारीख: 20 जुलाई, 2026
- RFQ डॉक्यूमेंट खरीदने की आख़िरी तारीख: 14 अगस्त, 2026
- स्पष्टीकरण (Clarifications) मांगने की आख़िरी तारीख: 16 अगस्त, 2026
- कोटेशन डाक्यूमेंट्स जमा करने की अंतिम तिथि: 25 अगस्त, 2026
टेंडर डॉक्यूमेंट की फीस: इस RFQ डॉक्यूमेंट को खरीदने के लिए कंपनियों को 1,00,000 रुपये (+ 18% GST = कुल 1,18,000 रुपये) की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी। विदेशी कंपनियों के लिए यह राशि 1,050 USD तय की गई है। भुगतान की पुष्टि होने के बाद ही डॉक्यूमेंट ईमेल (rfq@bcci.tv) पर साझा किया जाएगा।
कौन सी कंपनियां रेस में शामिल हो सकती हैं? (Eligibility)
एसोसिएट पार्टनर बनने के लिए भी बीसीसीआई ने वही सख्त नियम रखे हैं जो टाइटल स्पॉन्सर के लिए थे:
- 100 करोड़ का नियम: आवेदन करने वाली कंपनी का पिछले 3 वित्तीय वर्षों का औसत सालाना टर्नओवर (Turnover) या कुल नेटवर्थ (Net Worth) कम से कम 100 करोड़ रुपये होना जरूरी है।
- नो जॉइंट वेंचर: केवल भारत में रजिस्टर्ड कॉर्पोरेट संस्थाएं ही भाग ले सकती हैं। किसी व्यक्ति, अनइनकॉर्पोरेटेड इकाई या कंसोर्टिया (Consortia) को अनुमति नहीं है।
इन सेक्टर्स पर लगा कड़ा प्रतिबंध (Prohibited Categories)
क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि निम्नलिखित श्रेणियों (Brand Categories) से जुड़े किसी भी ब्रांड या उनकी ग्रुप कंपनियों के कोटेशन स्वीकार नहीं किए जाएंगे:
- सट्टेबाजी और जुआ (Betting & Gambling): बेटिंग, गेम प्रेडिक्शन या एडवाइजरी सर्विसेज।
- क्रिप्टो और वेब3 (Crypto & Web3): क्रिप्टो ट्रेडिंग, एक्सचेंज, क्रिप्टो टोकन और वर्चुअल डिजिटल एसेट्स।
- रियल मनी गेमिंग (Real Money Gaming): ऑनलाइन गेमिंग, फैंटेसी स्पोर्ट्स या कोई भी ऐसा प्लेटफॉर्म जहां पैसे या प्राइज दांव पर लगे हों।
- तंबाकू और अल्कोहल: शराब, सिगरेट और इनसे जुड़े सरोगेट ब्रांड्स (Surrogate Branding)।
- अश्लीलता (Pornography): सार्वजनिक नैतिकता को ठेस पहुंचाने वाले ब्रांड्स।
ब्लॉक कैटेगरीज (Blocked Categories)
बीसीसीआई के पास पहले से ही स्पोर्ट्सवियर/मर्चेंडाइज, टायर्स/ट्यूब्स, और पेंट्स/वॉटरप्रूफिंग के सेक्टर्स में स्पॉन्सर्स मौजूद हैं, इसलिए ये कैटेगरीज ब्लॉक रहेंगी।
एक और बड़ी शर्त: चूंकि बीसीसीआई का टाइटल स्पॉन्सर चुनने का प्रोसेस भी साथ में चल रहा है, इसलिए जो भी कंपनी BCCI Title Sponsor चुनी जाएगी, उसकी पूरी ब्रांड कैटेगरी भी इस एसोसिएट पार्टनर की रेस से ऑटोमैटिक ब्लॉक हो जाएगी।
क्रिकेट और बीसीसीआई की कॉर्पोरेट दुनिया से जुड़ी ऐसी ही हर एक्सक्लूसिव अपडेट्स के लिए हमारे ब्लॉग Cricket Ki Dose के साथ बने रहें!

0 टिप्पणियाँ