IND vs ENG 5th T20: भारत की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने 56 रनों से जीता मैच और 4-1 से कब्जाई सीरीज

 भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की T20 श्रृंखला का आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को द रोज बाउल साउथम्पटन यूनाइटेड किंगडम में खेला गया। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में जोस बटलर 131 (64) ओर हैरी ब्रुक नाबाद 95 (45) की बदौलत 257 रनो का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया। जवाब में 258 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही । अभिषेक शर्मा 3 (5) रन बनाकर पवेलियन लौटे गये उसके बाद संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को शुरुआत तो मिली लेकिन वह टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। ओर इंग्लैंड ने यह मुकाबला इंडिया को 56 रनो से हरा दिया और 5 मैचों की सीरीज को 4-0  (एक मैच रद्द) से अपने नाम कर लिया।

IND vs ENG 5th T20 Ishan Kishan and Tilak Varma batting

IND vs ENG 5th T20: मैच का पूरा स्कोरकार्ड

इंग्लैंड (ENG) पहली पारी: 257/3 (20 ओवर)

जोस बटलर: 131 रन (64 गेंद)

हैरी ब्रुक: 95* रन (45 गेंद)

भारत की गेंदबाजी: 

शिवम दुबे: (2/22) 1 ओवर

प्रसिद्ध कृष्णा: (1/38) 4 ओवर

भारत (IND) दूसरी पारी:

ईशान किशन: 56 रन (35 गेंद )

तिलक वर्मा: 53 रन (25 गेंद )

संजू सैमसन: 27 रन (14 गेंद )

श्रेयस अय्यर: 28 रन (16 गेंद)

कैसे हारी टीम इंडिया क्या रहा मैच का टर्निंग पॉइंट 

टीम इंडिया 258 रनो के लक्ष्य का पीछा करते समय भले ही 1 विकेट गवां दिया हो लेकिन पहला पावरप्ले (6th ओवर) तक टीम इंडिया मज़बूत स्थिति में खड़ा था। लेकिन उसके बाद क्रीज पर समय बिता चुके खिलाड़ियों ने सेट होने के बाद गलत शॉट सिलेक्शन की वज़ह से अपने विकेट गवां दिए किसी भी खिलाड़ी ने अंत तक खड़ा रहकर मैच को जितवाने की कोशिश नहीं की। यानी साफ साफ कहा जाए तो मिडिल ऑडर और ऑलराउंडर्स का फ्लॉप होने ही इस मैच को हारने का कारण बना।

जोस बटलर की ऐतिहासिक पारी

इस मैच के असली हीरो रहे इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर जिन्होंने 64 गेंद में 12 चौके और 8 छक्के की मदद से 131 रन बनाए वो भी 204 के स्ट्राइकरेट से। जोस बटलर ने किसी भी भारतीय गेंदबाज को नहीं छोड़ा जो आया उसकी धुलाई की ओर इंग्लैंड की पारी को एकतरफा लेकर चल रहे थे।

इस शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के टी20 कॉम्बिनेशन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हमारे बल्लेबाजों का यह अप्रोच वाकई चिंताजनक है।
आपके हिसाब से आज के मैच में भारत की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन सा खिलाड़ी है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय ज़रूर शेयर करें!

यह भी पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ