अभी कल ही टीम इंडिया की T20 सीरीज खत्म हुई है और 14 जुलाई से टीम इंडिया को इंग्लैंड से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है लेकिन उससे पहले ही चोट से उबर कर 4 महीने बाद टीम इंडिया में वापस आने वाले हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
Harshit Rana Ruled Out of ODI Series:
हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण 4 महीने तक टीम इंडिया से बाहर थे।उन्होंने चार महीने बाद वापसी करते हुए आयरलैंड दौरे पर वापसी की थी।उन्होंने आयरलैंड के साथ दोनों मैच और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 3 T20 मुकाबले खेले।
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले से पूर्व घोषणा की गई थी कि हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण आखिरी 2 टी20 मुकाबलों से बाहर हो गए है ।हर्षित के लिए यह बुरी खबर है, क्योंकि वो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अब नहीं खेल पाएंगे।
हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट (Prince Yadav):
भारतीय वनडे स्क्वाड में हर्षित राणा की जगह प्रिंस यादव (Prince Yadav) को शामिल किया गया है।
हर्षित राणा को Grade 1 हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है और वह आगे की रिकवरी के लिए बेंगलुरु में बीसीसीआई के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (COE) जाएंगे।
वरुण चक्रवर्ती का अपडेट (जिम्बाब्वे सीरीज):
वरुण चक्रवर्ती को Grade 2 हैमस्ट्रिंग इंजरी है, जिसकी वजह से वह इंग्लैंड के बाद होने वाली जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं और उनकी जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है।
कैसा रहा टीम इंडिया का यूके टूर
यूके टूर पर अब तक भारतीय टीम को हार ही नसीब हुई है। पहले आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से हार मिली, उसके बाद इंग्लैंड ने भी टी20 सीरीज में शिकस्त दी है. अब फैंस की सिर्फ वनडे टीम से ही उम्मीद बंधी हुई है कि टीम इंडिया कम से कम कुछ अच्छी यादों के साथ यूके टूर को अलविदा कहे।
रो - को की वापसी
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते दिखेंगे। खासतौर पर विराट जनवरी 2026 के बाद पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में दिखेंगे।विराट चोट के चलते अफगानिस्तान के साथ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे शुभमन गिल वनडे टीम की कप्तानी कर रहे हैं वहीं उनके साथ श्रेयस अय्यर टीम के वाइस कप्तान है।
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव (हर्षित राणा की जगह)।
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़
आपके अनुसार टीम इंडिया की पहले वनडे मै क्या प्लेइंग इलेवन हो सकती है या आप अपने किस पसंदीदा खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में देखना चाहते हो आप अपनी राय हमें जरूर बताए?

0 टिप्पणियाँ