Ind vs Eng: रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफवाहों पर बीसीसीआई ने लगाया विराम

 भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही हैं बीसीसीआई ने उन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला तीसरा वनडे मैच उनका लास्ट वनडे इंटरनेशनल मुकाबला होगा यानी रोहित शर्मा इस मुकाबले में रिटायर हो जाएंगे लेकिन आपको बता दे रोहित शर्मा पहले ही 2027 का वनडे विश्व कप खेलने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।

रोहित शर्मा की भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में गंभीर मुद्रा में तस्वीर और संन्यास की अफवाहों पर BCCI द्वारा दी गई सफाई का थंबनेल।

बीसीसीआई का कड़ा जवाब: रोहित शर्मा हमारी योजना मै शामिल है

Bcci के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई (PTI) से बातचीत में साफ किया है कि रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर बोर्ड में कोई चर्चा नहीं हुई है उन्होंने बताया है कि रोहित शर्मा अभी भी वनडे टीम का नियमित हिस्सा है और वे तब तक खेलते रहेंगे जब तक वे चयनकर्ताओ की भविष्य की योजनाओं का हिस्सा बने रहेंगे।

कहा से उठी यह अफवाहों की चिंगारी 

यह अफवाहे तब शुरू हुई जब मीडिया में एक खबर आई, जिसमें दावा किया गया था कि अजीत अगरकर की अगवाई में चयनकर्ता 39 वर्षीय रोहित शर्मा के लिए इस इंग्लैंड दौरे के बाद कोई लंबा भविष्य नहीं देख रही हैं । हालांकि इन दावों के विपरीत रोहित शर्मा ने अपनी फ़िटनेस में काफी सुधार किया है और उनकी इच्छा 2027 वनडे विश्व कप खेलने की भी है।

हर्षा भोगले की टिप्पणी: अफवाहों से टीम का ध्यान भटक रहा है 

इस पूरे मामले पर मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कड़ी प्रतिक्रिया है उन्होंने इस लीक रिपोर्ट को टीम के फोकस लिए नुकसानदायक बताया है हर्षा भोगले का मानना है कि ऐसे समय में जब सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और सारी निगाहें रविवार को लॉर्ड्स में होने वाले निर्णायक (Decider) मुकाबले पर टिकी है तो इस तरह की खबरें टीम के माहौल को खराब कर सकती है।

लॉर्ड्स में निर्णायक मुकाबला ओर टीम कॉम्बिनेशन

रविवार को होने वाले इस फाइनल मुकाबले के लिए दोनों ही टीम अपनी पूरी ताकत झोक देंगी। हालांकि, भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका यह है कि आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोटिल होने के कारण इस निर्णायक मुकाबले से बाहर हो गए है। अब देखना यह होगा कि टीम इंडिया इस मैच में किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरती है और क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी में शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम यह सीरीज अपने नाम कर पाती है या नहीं।

वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का ऐलान 

लॉर्ड्स वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा था। स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए थे।अब वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है। उनकी जगह घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ